मटिहानी सिंहमा पंचायत के गोसाई टोला में भीषण अग्निकांड होने से लगभग 50 घर जलकर राख

बेगूसराय। मटिहानी थाना क्षेत्र की सिंहमा पंचायत के गोसाई टोला वार्ड नंबर चार में भीषण अग्निकांड होने से लगभग 50 घर जलकर राख हो गया। दिलीप यादव के घर से निकली चिगारी देखते ही देखते गोपाल यादव, भगवान यादव, बनारसी यादव, हरिलाल यादव, रामबालक यादव, रामबरन यादव, उमेश यादव, मारुति यादव, महेंद्र यादव, चरित्र यादव, संजय यादव, सोचो यादव, अरविद यादव सहित कई अन्य लोगों का घर जलकर राख हो गया। इस दौरान घर से किसी का एक भी समान नहीं निकल पाया। इस घटना में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के सहयोग एवं अग्नि शामक दल के द्वारा आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही मटिहानी अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष माधव कुमार, राजस्व कर्मचारी शंभू पासवान, अखिलेश राम, मुखिया ललन कुमार सिंह, सरपंच सुरेश प्रसाद सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष फुलेना सिंह, पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष परितोष कुमार, समिति चुन्नू कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव आदि घटनास्थल पर पहुंचे।